दुनिया भर में सार्थक प्रभाव पैदा करना
हमारा उत्तरदायित्व
हमारे स्तंभ
उज्जवल भविष्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता एवियेशन से आगे जाती है। हम तीन प्रमुख स्तंभों के माध्यम से एक सार्थक प्रभाव पैदा करने का प्रयास करते हैं, जिनमें से प्रत्येक संयुक्त राष्ट्र के के सतत विकास लक्ष्यों और युनाइटेड अरब अमीरात के विज़न 2030 के साथ संरेखित है: सशक्तिकरण, मानवीय कार्रवाई और सामुदायिक समर्थन।
- सशक्तिकरण
- मानवीय कार्रवाई
- सामुदायिक समर्थन
Etihad Airways उन समुदायों का कर्ज चुकाने के लिए प्रतिबद्ध है जिनकी वह सेवा करती है, जिसमें गरीब इलाकों में शिक्षा, कौशलों के विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की परियोजनाएं शामिल हैं। इन पहलों का लाभ उठाने वाले 24,000 से अधिक बच्चों के साथ, हमें जरूरतमंद लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने में गर्व है।
ब्रिज ऑफ होप अभियान के भाग के रूप में, हमारी CSR टीम के मेंबरों ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में ज़ंज़ीबार की यात्रा की। हमारे स्वयंसेवकों ने एक लाइब्रेरी खोलने में मदद की जो लगभi 500 बच्चों को लाभान्वित करेगी, और इसके साथ ही Etihad बिज़नेस क्लास कंबल, खिलौने, खराब न होने वाला भोजन, किताबें और स्टेशनरी उपहार में दिए।
हमारे इयर ऑफ ज़ायद अभियान के भाग के रूप में, हमने ग्रीस में तीन शरणार्थी शिविरों में 2,450 से अधिक सीरियाई शरणार्थी बच्चों की मदद करने के लिए मानवतावादी आपूर्तियाँ दान में दीं। आबू धाबी में फंडरेज़र और स्वयंसेवी कार्यक्रमों के माध्यम से एकत्रित, दान में दिए गए इस सामान को हमारे कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) प्रोग्राम के माध्यम से एक विशेेष इयर ऑफ ज़ायद ब्रांड वाले Etihad कार्गो बोइंग 777 में ग्रीस ले जाया गया।
और पढ़ें
2023 में तुर्की और सीरिया में आए भयंकर भूकंप के समय, Etihad Airways ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। कर्मचारियों ने AED 122,000 से अधिक का दान किया और 20,000 दानों को छांटने और पैक करने का काम किया, जबकि हमारे लगातार चल रहे राहत प्रयासों के भाग के रूप में हमारे Etihad गेस्ट माइल्स दान कार्यक्रम ने गेस्ट्स और कर्मचारियों को माइल्स का दान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हमें स्वयंसेवकों के लिए हमारे आह्वान के प्रति जोरदार प्रतिक्रिया मिली - 3,000 से अधिक कर्मचारियों ने कोविड-19 के रेस्पॉंस प्रयासों में मदद करने की इच्छा जाहिर की। हमने ह्युमिनिटेरियन सिटी को रोजाना 1,000 भोजन डिलीवर किए, 6,400 कंबलों का दान किया और अस्पतालों को आवश्यक सामान प्रदान किया। दान किए गए Etihad गेस्ट माइल्स का उपयोग UNHCR और Emirates Red Crescent के साथ विश्व भर के शरणार्थियों को वेंटिलेटर, मास्क, दस्ताने और साबुन प्रदान करने के लिए भी किया गया।
हमने बेरूत में जख्मी या बेघर होने वाले निवासियों के समर्थन के लिए मदद की व्यवस्था की और दान एकत्र किए, जिनमें चिकित्सा उपकरण, कपड़े, सुविधा बैग, मास्क, जूते और कंबल शामिल थे। इसके अलावा Etihad और Emirates Red Crescent ने बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए तंबू और इमरजेंसी चिकित्सा सहायता की जरूरत वाले व्यक्तियों के लिए ऑन-फील्ड क्लिनिक के रूप में काम करने के लिए पाँच मेडिकल तंबू सप्लाई किए।
हमने रोहिंग्या शरणार्थी परिवारों के समर्थन के लिए मानवतावादी सहायता का मिशन लॉंच किया। इस अभियान में बांगलादेश के बाहुखाली बाज़ार में 3,000 से अधिक रोहिंग्या परिवारों को कपड़े, सूखे भोजन के पैकेज और कंबल वितरित करना शामिल था।
Etihad और ज़ायद हायर ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर पीपुल ऑफ डिटर्मिनेशन ने ग्रीनहाउस प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया, जो Al Ain में पीपुल ऑफ डिटर्मिनेशन के लिए एक तीन वर्ष की सामुदायिक संलग्नता है। हमने सब्ज़ियाँ उगाने, पैक करने और बेचने के लिए लोगों के लिए ग्रीनहाउस सुविधाओं के निर्माण का वित्तपोषण किया ताकि उन्हें भविष्य के लिए नियमित आय प्राप्त हो सके।
Etihad ने पीपुल ऑफ डिटर्मिनेशन के लिए एक चॉकलेट फैक्टरी लगाने के लिए ज़ायद हायर ऑर्गेनाइज़ेशन ऑर पीपुल ऑफ डिटर्मिनेशन के साथ साझेदारी की। ZHO की महिलाओं को Etihad कैटरिंग से Etihad के पेशेवर शेफ़ों ने फैक्टरी चलाने और हाथ से चॉकलेट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। हमने महिलाओं द्वारा बनाई गई चॉकलेट का प्रचार करने के अलावा मशीनरी प्रदान करके और चॉकलेट उत्पादन के पहले वर्ष के लिए सामग्री के लिए धन उपलब्ध कराने के द्वारा सुविधा को स्थापित करने में भी मदद की।