आबू धाबी स्टॉपओवर

आबू धाबी में एक कॉम्प्लीमेंट्री छुट्टी

हमारे खर्च पर आबू धाबी या अल ऐन में ठहरें

कुछ यात्राओं का धीमा होना ही बेहतर होता है। स्टॉपओवर के साथ लंबी यात्रा को बीच में रोकें और आबू धाबी के दिल में या अल ऐन की सांस्कृतिक शांति में दो रात का कॉम्प्लीमेंट्री स्टे प्राप्त करें।

Stop over in Abu Dhabi

आबू धाबी के खास दर्शनीय स्थल

सफ़ेद रेत वाले बीच पर सुस्ताएँ, विशाल मैंग्रोव जंगलों में कयाक नाव चलाएँ, एक 4x4 में बीहड़ रेगिस्तान में घूमें, तथा और भी बहुत कुछ करें।

शेख ज़ायद ग्रैंड मस्जिद

किसी भी आबू धाबी स्टॉपओवर के दौरान शेख ज़ायद ग्रैंड मस्जिद को देखना तो बनता है। सफ़ेद संगमरमर से सजी यह मस्जिद सर्दियों में सूर्यास्त के समय खास तौर पर बेहद अद्भुत दिखाई देती है। इस समय तापमान हल्का और सुहाना होता है और आप स्थापत्य के इस अजूबे को देखने के लिए बिल्कुल सही मौसम पाएँगे।

Sheikh Zayed Grand Mosque

लूव्र आबू धाबी

लूव्र की विश्वस्तरीय कला और कलाकृतियों को देखें। इसका गुंबद मंत्रमुग्ध कर देने वाली "प्रकाश की वर्षा" का प्रभाव पैदा करता है जो सूर्यास्त के समय और भी जादुई लगता है।

Louvre Abu Dhabi

यास द्वीप

यास द्वीप में Ferrari World और वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड जैसे रोमांचक थीम पार्कों की सैर से लेकर सुकून भरे माहौल वाले यास बीच पर समय बिताने के विकल्प उपलब्ध हैं। इसलिए, कोई हैरानी की बात नहीं कि यास द्वीप को आबू धाबी की मनोरंजन राजधानी कहा जाता है। फ़ैमिली और अकेले यात्रियों, दोनों के लिए बिल्कुल सही।

Yas Island

डेज़र्ट सफ़ारी

सुनहरे टीलों पर सवारी करें या बदूइन बंजारों जैसे कैंप से तारों की छाँव में शाम का मज़ा लें।  

Desert safari

आउटडोर्स का मज़ा लें

मैंग्रोव नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करें, जहाँ आप लकदक हरियाली के बीच शांत पानी में कयाक नाव चला सकते हैं। एक घंटे की ड्राइव करके अल ऐन ओएसिस पहुँचें और दुनिया की भाग-दौड़ से दूर खजूर के पेड़ों के बागीचों तथा ऐतिहासिक किलों के बीच सर्दियों जैसा मज़ा लें।

Enjoy the outdoors

क़सर अल वतन

युनाइटेड अरब अमीरात की संस्कृति और समृद्ध विरासत को अधिक जानने के लिए आबू धाबी के प्रेसिडेंशियल पैलेस की सैर ज़रूरी है। पैलेस के मैदानों, विशाल हॉल्स और इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों को एक्सप्लोर करें।

Qasr Al Watan

बीच क्लब्स

नर्म रेत, शांत इन्फ़िनिटी पूल्स, बीचफ़्रंट डाइनिंग और वॉटर स्पोर्ट्स -- आबू धाबी के बीच क्लब्स युनाइटेड अरब अमीरात के हर विंटर स्टॉपओवर का एक ज़रूरी हिस्सा हैं।

Beach clubs

स्टॉपओवर पास के साथ अधिक सैर करें

जब आप स्टॉपओवर बुक करते हैं, तो आपको एक कॉम्प्लीमेंट्री स्टॉपओवर पास मिलेगा, जो आबू धाबी में अधिक देखने और करने में मदद करने वाले लाभों से भरपूर होगा। शहर भर में प्रमुख आकर्षणों, थीम पार्कों और टूर के टिकटों पर 15% तक बचाने के लिए अपना पास प्राप्त करें।

एक्सक्लूसिव होटल डील्स

दो रातों तक के मुफ़्त स्टे के साथ पूरे आबू धाबी में बेस्ट होटल्स में से चुनें, शहर के बीचोंबीच चहल-पहल वाले होटल्स से लेकर समंदर किनारे सुकून भरे रिट्रीट्स तक।  

सामान्य प्रश्न

अपनी फ़्लाइट से कम से कम तीन दिन पहले, कृपया होटल में ठहरने की व्यवस्था करने के लिए हमें कॉल करें। जब आप भुगतान कर लेंगे और आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी, तब हम होटल के चेक-इन पर दिखाने के लिए आपको एक वाउचर भेजेंगे 

 

यदि आपने अभी तक अपनी फ़्लाइट की व्यवस्था नहीं की है, तो आप अपनी फ़्लाइट और होटल को एक साथ etihad.com पर बुक कर सकते हैं। बस यह चुनें कि आप कहाँ और कब यात्रा करना चाहते हैं, अपने स्टॉपओवर की अवधि दर्ज करें, फिर आबू धाबी या अल ऐन में अपना होटल चुनें।  

 

यह सुनिश्चित करना न भूलें कि आपने पहले से युनाइटेड अरब अमीरात वीज़ा की व्यवस्था कर ली है या आप आगमन पर वीज़ा के लिए पात्र हैं। ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुक की गई फ़्लाइट्स पात्र नहीं हैं।

यदि आपकी फ़्लाइट बदली या रद्द की जाती है, तो हम या तो आपका होटल मुफ़्त में फिर से बुक करेंगे या आपको रिफंड जारी करेंगे। नियम और शर्तें लागू हैं। यदि आपको सहायता चाहिए हो, तो हम मदद के लिए मौजूद हैं।

आपके स्टॉपओवर पैकेज में लचीली 24/7 चेक-इन और चेक-आउट पॉलिसी शामिल है, जिससे आपको अपनी फ़्लाइट के समय के आधार पर चेक-इन या आउट करने की सुविधा मिलती है।