- "हम", "हमें" और "हमारा" का मतलब है Etihad Airways पीजेएससी। जो एमिरी डिक्री द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक संयुक्त स्टॉक कंपनी है और युनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी अमीरात में निगमित है।
- "Etihad हॉलीडेज़" कैपिटल हॉलीडेज़ को संदर्भित करता है - एक एकल स्वामित्व एलएलसी है (Etihad हॉलीडेज़ के तौर पर व्यवसाय करता है)। यह कंपनी, युनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी अमीरात में पंजीकृत है। इसका वाणिज्यिक लाइसेंस क्रमांक 3897160 है। इसका बिज़नेस की मुख्य स्थान आबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र, ख़लीज अल अराबी मार्ग, पी.ओ. बॉक्स 5546, आबू धाबी, युनाइटेड अरब अमीरात में स्थित है।
- "मान्य यात्री" का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जिसके पास हमारी फ़्लाइट के कन्फर्म टिकट हैं। जिसमें आबू धाबी में न्यूनतम 4 रात और अधिकतम 8 रात ठहरना शामिल है। "आप" और "आपका" से आशय उस मान्य यात्री से है जो F1 यात्रा पैकेज के तहत होटल में ठहरने के लिए बुकिंग कर रहा है। जहां आप अन्य मान्य यात्रियों की ओर से बुकिंग करते हैं, यह आपकी जिम्मेदारी है कि इन बुकिंग शर्तों को उनके ध्यान में लाएं और सुनिश्चित करें कि उन्होंने इन्हें पढ़ा है। ऐसे मान्य यात्रियों की ओर से बुकिंग करने में, आप स्वीकार करते हैं कि आपने ऐसा किया है।
1. सामान्य प्रावधान
1.1 जहाँ आपने हमसे F1® यात्रा पैकेज के तहत होटल में ठहरने की बुकिंग खरीदी है, हम फ़्लाइट्स संचालित करेंगे, लेकिन आपके होटल आरक्षण की बुकिंग और प्रबंधन Etihad हॉलीडेज द्वारा किया जाएगा। जबकि आपके होटल आरक्षण से संबंधित कोई भी मुद्दा, जिसमें कोई संशोधन या रद्दीकरण शामिल है, उसके लिए हमसे संपर्क किया जाना चाहिए, आपका होटल आरक्षण जारी करने, उसे संशोधित करने या उसके रद्दीकरण की जिम्मेदारी पूरी तरह से Etihad हॉलीडेज़ की है।
1.2 हम होटल प्रदाताओं, उनके कर्मचारियों, एजेंटों, सेवकों या प्रतिनिधियों के किसी भी कार्य या चूक के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और हम, हमारे माध्यम से बुक किए गए होटल प्रवास के संबंध में किसी भी नुकसान, क्षति, चोट, दुर्घटना, विलम्ब या अनियमितता के संबंध में कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं, चाहे वह किसी भी कारण से घटित हुई हो, झेली गई हो या सहन की गई हो।
1.3 Etihad हॉलीडेज, कार्यक्रम से दो सप्ताह पहले योग्य यात्रियों को F1® टिकट मुहैया करने के लिए जिम्मेदार है।
2. यात्रा व्यवस्थाएं
2.1 युनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी अमीरात में प्रवेश, सक्षम आप्रवासन अधिकारियों द्वारा लागू नियमों के अधीन है। आप यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके पास युनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी अमीरात में प्रवेश करने के लिए आवश्यक वीज़ा और यात्रा दस्तावेज हैं। युनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी अमीरात में प्रवेश के लिए आवश्यक नियमों का पालन न कर पाने और/या आपके प्रवेश के संदर्भ में सक्षम आप्रवासन अधिकारियों द्वारा लिए गए किसी निर्णय की वजह से अगर आप प्रवेश नहीं कर पाते/पाती हैं, तो इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
2.2 आबू धाबी जाने से पहले, आप इस वेबसाइट पर वीज़ा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: https://www.etihad.com/en-ae/fly-etihad/visas.
3. होटल आरक्षण
3.1 F1® यात्रा पैकेज के तहत आने वाले सभी होटलों की उपलब्धता, संबंधित होटलों की क्षमता पर निर्भर करती है।
3.2 होटल चेक-इन तिथियां, आबू धाबी में फ़्लाइट की आगमन तिथि के मुताबिक ही होनी चाहिए। आरक्षण करने की प्रक्रिया में आगे बढ़कर, आप किसी भी विशिष्ट शर्तों के अलावा F1 यात्रा पैकेज से संबंधित सभी नियमों और शर्तों को स्वीकार करने की पुष्टि करते हैं जो Etihad हॉलीडेज़ द्वारा दिए जाने वाले होटल, यात्रा और पेशकश की जाने वाली सेवाओं से संबंधित हो सकती हैं।
3.3 होटलों के विकल्प, Etihad हॉलीडेज़ से अनुबंधित होटलों की उपलब्धता के आधार पर दिए जाते हैं।
3.4 F1® यात्रा पैकेज के तहत, गेस्ट को न्यूनतम 4 रातों और अधिकतम 8 रातों के लिए बुकिंग करना आवश्यक है।
3.5 आपको होटल तक या वहां से कहीं भी आने-जाने या ट्रांसफर की व्यवस्था खुद ही करनी होगी। ऐसे किसी भी ट्रांसफर की लागत आपके द्वारा हमें भुगतान की गई कीमत में शामिल नहीं है।
3.6 होटल के पास किसी भी अतिरिक्त घंटे के लिए आपसे शुल्क लेने का अधिकार है, और होटल द्वारा आपसे ली गई दरों के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
3.7 आपका होटल आरक्षण केवल कमरे के किराए तक सीमित है। इसमें किसी भी अतिरिक्त सुविधाओं और आकस्मिक शुल्क (जैसे लॉन्ड्री, मिनीबार, रूम सर्विस, आदि) की लागत शामिल नहीं है। आप होटल को सीधे ऐसी किसी भी लागत और शुल्क का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
3.8 होटल के कमरे में अधिकतम 2 वयस्क और उनके साथ 11 वर्ष से कम उम्र का 1 बच्चा ठहर सकता है, जो मौजूदा बिस्तर का उपयोग कर सकते हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्तियों के साथ एक वयस्क का होना ज़रूरी है।
3.9 विशेष अनुरोध जैसे कि बिस्तर की प्राथमिकताएं, धूम्रपान/गैर-धूम्रपान वाले कमरे, जुड़े हुए या बगल वाले कमरे, आदि होटल की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं और इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती।
3.10 देर से चेक-आउट की सुविधा कमरे की उपलब्धता पर निर्भर करती है और इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती है; होटल द्वारा अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं।
3.11 आपके द्वारा हमें भुगतान की गई कीमत में पर्यटन शुल्क शामिल नहीं है।
3.12 अपने आरक्षित कमरे में पहुंचने के लिए, आपको होटल में चेक-इन के दौरान अपने वैध Etihad Airways बोर्डिंग पास और Etihad हॉलिडेज़ से मिला होटल बुकिंग का पुष्टिकरण दिखाना होगा। होटल बुकिंग वाला नाम, बोर्डिंग पास पर दर्ज नाम से मेल खाना चाहिए।
3.13 बुकिंग शुल्क और होटल के कमरे के शुल्क पर एजेंटों को कमीशन नहीं दिया जाएगा।
3.14 F1® यात्रा पैकेज में शामिल सभी होटल, चेक-इन और चेक-आउट के मानक समय का पालन करते हैं।
3.15 F1® यात्रा पैकेज में 4-स्टार और 5-स्टार होटलों के विकल्प नाश्ते की सुविधा के साथ शामिल हैं। कोई अतिरिक्त सेवाएं प्रदान नहीं की जाती हैं।
3.16 विशेष अनुरोध जैसे कि बिस्तर की प्राथमिकताएं, धूम्रपान/गैर-धूम्रपान वाले कमरे, जुड़े हुए या बगल वाले कमरे, आदि होटल की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं और इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती।
4. रद्दीकरण और आपके होटल बुकिंग को प्रभावित करने वाली अन्य नीतियाँ.
4.1 इस सेक्शन में दर्ज नीतियां केवल आपके होटल की बुकिंग पर लागू होती हैं। आपके फ़्लाइट टिकटों के रद्दीकरण/संशोधन/रिफंड से संबंधित नीतियां उन टिकटों पर लागू होने वाले किराया नियमों के अधीन हैं।
4.2 जब तक किसी भी कानून के अनिवार्य नियमों जिसमें उपभोक्ता कानून भी शामिल है, के अंतर्गत कुछ अन्यथा निर्धारित नहीं किया गया हो, हमारी नीतियां आपको दिए गए F1® ट्रैवल पैकेज की बिक्री पर लागू होगी।
4.2.1 आपके चयन के अनुसार होटल बुकिंग करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन अनुपलब्धता की स्थिति में हम आपकी पसंद से मिलते-जुलते विकल्पों का प्रस्ताव देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
4.2.2 यदि सक्षम आप्रवासन अधिकारियों द्वारा आबू धाबी में आपको प्रवेश नहीं दिया जाता है, तो आपकी होटल बुकिंग को नॉन रिफंडेबल माना जाएगा।
4.2.3 आपका होटल आरक्षण किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता और यह नॉन रिफंडेबल होता है।
4.2.4 हम उन मामलों में होटल रिज़र्वेशन रद्द करने का पूरा अधिकार रखते हैं जहां:
क) आपके द्वारा इन नियम और(&) शर्तों का उल्लंघन होता है।
ख) ऐसे मामलों में जहां आपराधिक गतिविधि का संदेह है, जैसे कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड का अनधिकृत इस्तेमाल, धोखाधड़ी, चोरी, या क्रेडिट कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक संचार, जानकारी या लेनदेन में समस्या आना। हालांकि, यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। ऐसे में हम बुकिंग को प्रमाणित करने और पुष्टि के लिए अतिरिक्त जानकारी या सत्यापन का अनुरोध करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। यदि आप मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं करते हैं, तो आरक्षण नहीं होगा और इसे अमान्य माना जाएगा।
ग) आपूर्तिकर्ता द्वारा उत्पादों/सेवाओं की अनुपलब्धता या बंद हो जाना, या यदि आपूर्तिकर्ता ने अपने उत्पादों/सेवाओं की गलत कीमत और/या जानकारी प्रदान की है।
घ) आपके द्वारा गलत, त्रुटिपूर्ण, या भ्रामक जानकारी का प्रावधान होता है।
छ) हम या होटल किसी दुर्घटना या अप्रत्याशित परिस्थितियों के परिणामस्वरूप होटल का आरक्षण नहीं कर पाएंगे यानी हमारे नियंत्रण से बाहर की कोई भी असामान्य परिस्थिति जिसमें युद्ध या युद्ध की आशंका, आतंकवादी गतिविधि, खराब मौसम, औद्योगिक विवाद, हवाई अड्डे बंद होना या तकनीकी परेशानियां शामिल हैं। हालांकि, यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।
4.2.5 एक बार यात्रा शुरू होने के बाद, अगर आप यात्रा रद्द करते हैं तो आंशिक रूप से इस्तेमाल हुए टूर या बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुए पैकेजों के लिए आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा। किसी भी पैकेज या टूर का कोई हिस्सा इस्तेमाल नहीं होने पर यह नॉन रिफंडेबल होगा और किसी भी सेवा के रद्दीकरण पर 100% शुल्क लगेगा। अनैच्छिक रद्दीकरण की स्थिति में
5. F1® टिकट से जुड़े प्रतिबंध:
5.1 F1® टिकट नॉन रिफंडेबल होते हैं, ये ट्रांसफर नहीं हो सकते, और इनकी दोबारा बिक्री नहीं हो सकती। टिकटों का उपयोग विज्ञापन, प्रचार या वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है, जिसमें पुरस्कार, स्पर्धाएं, स्वीपस्टेक के अलावा आतिथ्य या अन्य उत्पादों के साथ देना शामिल हैं। हालांकि, यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।
6. डेटा संरक्षण
6.1 यदि आप हमारे साथ होटल आरक्षण बुक करते हैं, तो हमें आपके व्यक्तिगत डेटा और अन्य लोगों के व्यक्तिगत डेटा को जमा और प्रोसेस करना होगा जिनकी ओर से आप बुकिंग कर रहे हैं।
6.2 बुकिंग प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए व्यक्तिगत डेटा को आपकी पसंद के कमरे की बुकिंग को प्रोसेस करने के लिए Etihad हॉलीडेज़ में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हम और Etihad हॉलीडेज़ स्वतंत्र नियंत्रकों के रूप में काम करते हैं। हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे प्रोसेस करते हैं, इसकी अधिक जानकारी आपको हमारी गोपनीयता नीति से मिल जाएगी। Etihad हॉलीडेज़ की गोपनीयता नीति, गोपनीयता नीति | ADNEC समूह में मिल जाएगी।
6.3 हमें सीमा नियंत्रण, सरकार और प्रवर्तन एजेंसियों, सीमा शुल्क और आप्रवासन अधिकारियों के साथ भी आपके व्यक्तिगत डेटा को साझा करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
7. हमसे संपर्क कैसे करें
7.1 फ़्लाइट में व्यवधान या परिवर्तन की स्थिति में, आपको अपने होटल आरक्षण में बदलाव करने के लिए हमारे संपर्क केंद्र (नीचे विवरण) से संपर्क करना होगा। आपके होटल आरक्षण के संबंध में किसी भी शिकायत, अनुरोध या पूछताछ के लिए भी हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करना चाहिए। https://www.etihad.com/en/help
8. F1® यात्रा पैकेज के अनुबंध को पूरा करते समय ब्रिटेन निवासी पात्र यात्रियों के लिए नोटिस.
8.1 सामान्य
8.1.1 आपको दी जाने वाली यात्रा सेवाओं का संयोजन एक पैकेज है जो यूके पैकेज यात्रा और संबद्ध यात्रा व्यवस्था विनियम 2018 के तहत आता है।
8.1.2 इसलिए, आपको पैकेज पर लागू सभी यूरोपीय संघ वाले अधिकारों का लाभ मिलेगा। हम पैकेज के तहत उचित सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
8.1.3 इसके अतिरिक्त, जैसा कि कानून द्वारा आवश्यक है, हमारे पास आपके भुगतान के रिफंड के लिए सुरक्षा प्रावधान मौजूद हैं और जहां पैकेज में परिवहन सेवा शामिल है, वहां हम यह सुनिश्चित करते हैं कि यदि हम दिवालिया हो जाते हैं, तो आपकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
8.2 यूके पैकेज यात्रा और संबद्ध यात्रा व्यवस्था विनियम 2018 के तहत मुख्य अधिकार।
8.2.1 यात्रियों को पैकेज यात्रा अनुबंध पूरा करने से पहले पैकेज के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
8.2.2 हमेशा कम से कम एक व्यापारी रहेगा जो अनुबंध में शामिल सभी यात्रा सेवाओं को उचित तरीके से देने के लिए उत्तरदायी होगा।
8.2.3 यात्रियों को एक आपातकालीन नंबर या एक संपर्क बिंदु का विवरण दिया जाता है जहां वे आयोजक या ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।
8.2.4 यात्री पैकेज ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें उचित समय से सूचना देनी होगी और इस पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।
8.2.5 पैकेज की कीमत कुछ परिस्थितियों में बढ़ाई जा सकती है। खासकर जब कुछ विशेष लागतों (जैसे कि ईंधन की कीमतें) में वृद्धि हो जाए। साथ ही, यह बात अनुबंध में स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हो, और किसी भी स्थिति में पैकेज की शुरुआत से 20 दिन पहले तक यह वृद्धि लागू नहीं की जा सकती। यदि मूल्य वृद्धि पैकेज की कीमत के 8% से अधिक है, तो यात्री अनुबंध को समाप्त कर सकता है। यदि आयोजक मूल्य वृद्धि का अधिकार सुरक्षित रखता है, तो यात्री का अधिकार है कि लागतों में कमी होने पर कीमत भी कम की जाए।
8.2.6 यदि पैकेज में कीमत के अलावा, महत्वपूर्ण सेवाएं काफी बदल जाती हैं, तो यात्री किसी भी टर्मिनेशन शुल्क का भुगतान किए बिना अनुबंध को समाप्त कर सकते हैं। साथ ही, अपने भुगतान का पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। यदि पैकेज की शुरुआत से पहले पैकेज के लिए जिम्मेदार पक्ष, पैकेज को रद्द कर देता है, तो यात्री जहां उपयुक्त हो, रिफंड और मुआवजे के हकदार होंगे।
8.2.7 यात्री असाधारण परिस्थितियों में पैकेज की शुरुआत से पहले बिना किसी टर्मिनेशन शुल्क का भुगतान किए अनुबंध को समाप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि गंतव्य पर गंभीर सुरक्षा समस्याएं हैं जिनसे पैकेज के प्रभावित होने की आशंका है।
8.2.8 इसके अतिरिक्त, यात्री पैकेज की शुरुआत से पहले किसी भी समय उचित और न्यायोचित टर्मिनेशन शुल्क के बदले अनुबंध को समाप्त कर सकते हैं।
8.2.9 यदि, पैकेज की शुरुआत के बाद, सहमति के अनुसार पैकेज की महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान नहीं की जा सकती हैं, तो यात्री के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपयुक्त वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। जब सेवाएं अनुबंध के अनुसार नहीं प्रदान की जातीं और यह पैकेज की सेवाओं को काफी प्रभावित करती हैं, और आयोजक समस्या का समाधान नहीं कर पाता, तो यात्री बिना किसी टर्मिनेशन शुल्क के अनुबंध समाप्त कर सकते हैं।
8.2.10 जहां यात्रा सेवाएं नहीं दी जाती हैं या सही तरीके से नहीं दी जाती हैं वहां यात्री अपने नुकसान के लिए कीमत में कमी, मुआवजे या दोनों के लिए हकदार होंगे।
8.2.11 यदि यात्री किसी परेशानी में है तो आयोजक को सहायता देनी होगी।
8.2.12 यदि आयोजक या खुदरा विक्रेता दिवालिया हो जाता है, तो भुगतान रिफंड कर दिया जाएगा। यदि आयोजक या जहां लागू हो वहां खुदरा विक्रेता, पैकेज की शुरुआत के बाद दिवालिया हो जाता है और यदि परिवहन की सुविधा पैकेज में शामिल है, तो यात्रियों की स्वदेश वापसी कराई जाएगी। Etihad Airways पीजेएससी के तौर पर Etihad Airways ने दिवालिया बीमा लिया है। यह बीमा इंटरनेशनल पैसेंजर प्रोटेक्शन लिमिटेड (आईपीपी) ने लिबर्टी म्यूचुअल इंश्योरेंस यूरोप एसई (एलएमआईई) के साथ मुहैया कराया है जो लिबर्टी स्पेशियलिटी मार्केट्स के तौर पर कारोबार करती है और लिबर्टी म्यूचुअल इंश्योरेंस ग्रुप की सदस्य है। यदि हमारे दिवालिया होने के कारण यात्रियों को सेवाएं नहीं मिलती हैं, तो वे इस इकाई या, जहां लागू हो, सक्षम प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।