एक प्रीमियम अनुभव जो आपकी हर जरूरत को समझता है, हमने हर चीज सोच ली है ताकि आपको सोचना न पड़े। फुली-फ्लैट बेड्स से लेकर निजी सुइट्स और ऑन-डिमांड डाइनिंग से लेकर निरंतर मनोरंजन तक, आपको सबकुछ बेहतर ही मिलेगा।
लंबी दूरी की फ़्लाइट ले रहे हैं? अपनी सीट को फुली-प्लैट बेड में बदलें, प्राइवसी दरवाजों को बंद करें और अरमानी कासा बेड लिनन में लिपटे मेमोरीफोम वाले गद्दे पर चैन की नींद लें। आप अपने गंतव्य पर आगे के काम के लिए तरोताज़ा और तैयार होकर पहुँचेंगे।
खाने का समय हो गया है
विमान में प्रवेश करते ही शैम्पेन या ताज़ा जूस का आनंद लें और चुनिंदा मार्गों पर हमारे अ ला कार्टे मेनू से चुनकर जब चाहे भोजन करें। उतरने से पहले चाहे वह तीन कोर्स का भोजन हो या ब्रेकफास्ट, पारंपरिक अमीराती व्यंजनों और गंतव्य से प्रेरित भोजन, सेहतमंद विकल्पों और हल्के-फुल्के बाइट्स में से चुनें।
युनाइटेड अरब अमीरात और दुनिया भर के चुनिंदा गंतव्यों में हमारी प्रीमियम शोफ़र सेवा के साथ हवाई अड्डे तक और वहाँ से आराम और स्टाइल में यात्रा करें। Etihad युनाइटेड अरब अमीरात शोफ़र सेवा बिज़नेस कम्फ़र्ट और डीलक्स टिकटों के साथ शामिल है। Etihad ग्लोबल शोफ़र 26 फरवरी 2026 को या उसके बाद की गई बिज़नेस डीलक्स बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
हमारे शोर कम करने वाले हेडफोनों के साथ शांत परिवेश को अपनाएं और हजारों घंटों से अधिक के टीवी शोज़, फिल्मों, प्लेलिस्ट्स, पॉकास्ट्स, रेडियो चैनलों और गेम्स का आनंद लें।
जियोर्जियो अरमानी द्वारा डिज़ाइन की गई हमारी अमेनिटी किट ESPA के लक्ज़री स्किनकेयर उत्पादों, इन-फ़्लाइट आवश्यक वस्तुओं और शानदार चप्पलों से सुसज्जित हैं।
हमारे विश्व-स्तरीय लाउंजेज़ एक अविश्वसनीय आरामदेह यात्रा के लिए समां बांधते हैं। काम करें, खेलें, खाना खाएं, पेय लें या विश्राम करें। चीजें यहाँ से बेहतर ही होने वाली हैं।